UPSGMC
ਨਾਮ ਜਪੋ · ਕੀਰਤ ਕਰੋ · ਵੰਡ ਛਕੋ
0%
Our Programs & Initiatives

हमारे कार्यक्रम

Disaster

आपदा प्रबंधन

Disaster Management & Rapid Action Force

NDRF की तर्ज पर — बाढ़, भूकंप, आगज़नी या महामारी जैसी आपातकालीन स्थितियों में तुरंत राहत पहुँचाने के लिए एक समर्पित, प्रशिक्षित स्वयंसेवक बल (Volunteer Force) का गठन। आपातकाल में निःशुल्क भोजन (लंगर) एवं आश्रय की व्यवस्था।

Harmony

अंतर-धार्मिक सद्भाव

Inter-Faith Harmony & Cultural Diplomacy

सर्वधर्म सम्मेलन — समाज में सांप्रदायिक सौहार्द, शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न धर्मों के गुरुओं व विचारकों के साथ संवाद कार्यक्रम। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के संदेशों का हिंदी, अंग्रेज़ी और उर्दू में बहुभाषी अनुवाद एवं डिजिटल लाइब्रेरी।

Social

सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान

Socio-Economic Upliftment

अल्पसंख्यक सिख समाज की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के समक्ष आवाज़ उठाना। आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों की बेटियों के आनंद कारज (विवाह) और अन्य सामाजिक कार्यों में वित्तीय सहायता।

Women

सामाजिक सशक्तिकरण

Social Empowerment & Inclusive Growth

EWS युवतियों के लिए सामूहिक आनंद कारज। महिला SHG (हस्तशिल्प, खाद्य संरक्षण, सिलाई)। युवतियों के लिए आत्मरक्षा (Self-Defense) प्रशिक्षण। महिला मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग सेंटर। फ्री लीगल एड — निःशुल्क कानूनी सामाजिक सहायता।

Environment

हरित गुरुद्वारा

Environmental Conservation & Sustainable Development

'पवन गुरु पाणी पिता माता धरत महतु' के गुरमत सिद्धांतों के अनुरूप — सभी गुरुद्वारों में वृक्षारोपण, वर्षा जल संचयन और सौर ऊर्जा। लंगर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध। बचे कचरे से ऑर्गेनिक कंपोस्टिंग।

Digital

डिजिटल गवर्नेंस एवं पारदर्शिता

Digital Governance & Transparency

ई-गुरुद्वारा (E-Gurdwara) पहल — सभी गुरुद्वारों के प्रशासनिक कार्यों, दान और वित्तीय खातों को पूरी तरह डिजिटल व पारदर्शी बनाना। ऑनलाइन शिकायत निवारण तंत्र (Grievance Redressal) — सिंगल-विंडो सिस्टम।

Youth

युवा सशक्तिकरण एवं स्टार्टअप

Youth Empowerment & Entrepreneurship

सिख युवाओं और महिलाओं में स्वरोज़गार बढ़ाने हेतु 'बिजनेस इंक्यूबेशन सेंटर' व 'स्टार्टअप फंड' — नए बिजनेस आइडियाज को मेंटरशिप और सीड-फंडिंग। AI, डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल मार्केटिंग और कोडिंग में आधुनिक वोकेशनल ट्रेनिंग।

उत्तर प्रदेश के हर कोने तक

उत्तर प्रदेश के हर स्थानीय गुरुद्वारा समिति को प्रशिक्षित,
सहयोग व मार्गदर्शन — UPSGMC